126 अंक के साथ बदायूं को चल वैजयंती हासिल
बदायूं, अगस्त 15 -- पुलिस लाइंस के परेड ग्राउंड में आयोजित 51वीं अंतर्जनपदीय शूटिंग स्पोर्ट्स एवं एलार्म एफीसिएन्सी रेस प्रतियोगिता-2026 का शुक्रवार को समापन हुआ। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. ह्रदेश कठेरिया ने प्रतियोगिता का समापन किया। प्रतियोगिता में बरेली जोन के सभी नौ जनपदों की पुलिस टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के अंतिम परिणामों में एलार्म एफीसिएन्सी रेस में बदायूं ने 126 अंक के साथ चल वैजयंती हासिल की, जबकि बरेली 98 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहा। पुरानी स्पर्धा रायफल शूटिंग में बदायूं 499 अंक के साथ प्रथम और संभल 453 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहा। नई स्पर्धा रायफल शूटिंग पुरुष वर्ग में मुरादाबाद 410 अंक के साथ प्रथम और बदायूं 407 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहा। यह भी पढ़ें- Chitrakoot News: फतेहपुर और प्रयागराज के प्रतिभागियों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.