नई दिल्ली, मार्च 3 -- एलकेपी फाइनेंस लिमिटेड ने अपने निवेशकों को छप्परफाड़ रिटर्न दिया है। एलकेपी फाइनेंस अब अपने शेयरधारकों को एक और बड़ा तोहफा देने जा रही है। मल्टीबैगर कंपनी अपने इनवेस्टर्स को बोनस शेयर बांटने जा रही है। एलकेपी फाइनेंस 4:1 के रेशियो में बोनस शेयर देगी। यानी, कंपनी हर 1 शेयर पर 4 फ्री शेयर बांटेगी। बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेट इसी हफ्ते है। एलकेपी फाइनेंस लिमिटेड ने बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेट शुक्रवार 6 मार्च फिक्स की है। 3 साल में 1254% उछल गए हैं एलकेपी फाइनेंस के शेयरमल्टीबैगर कंपनी एलकेपी फाइनेंस लिमिटेड (LKP Finance) के शेयर पिछले 3 साल में 1254 पर्सेंट उछल गए हैं। कंपनी के शेयर इस अवधि में 71.74 रुपये से बढ़कर 971.30 रुपये पर पहुंच गए हैं। पिछले 5 साल में कंपनी के शेयरों में 825 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है। वहीं, प...