धनबाद, मई 31 -- धनबाद जिले के अलग-अलग थानों में लंबित 1250 कांडों में मई माह में चार्जशीट या फाइनल फॉर्म न्यायालय में जमा किए गए। यह अपने आप में रिकॉर्ड है। एसएसपी प्रभात कुमार के विशेष पहल से वर्षों से लटकी फाइलों ने गति पकड़ी है। करीब तीन दशक पुराने मामलों की जांच को भी रफ्तार मिली है। वर्ष 1998 और 1999 के कांडों में भी जांच पूरी कर रिपोर्ट न्यायालय में सौंपी गई है। जिले में ऐसे अनेक आपराधिक मामले लंबे समय से लंबित थे, जिनमें अनुसंधान पूर्ण होने के बावजूद चार्जशीट अथवा अंतिम प्रतिवेदन किसी न किसी कारणवश कोर्ट में प्रस्तुत नहीं किए जा सके थे। यह भी पढ़ें- लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन एवं अभियोजन कार्यों में गति लाने का निर्देश लिहाजा इन मामलों में ट्रायल भी शुरू नहीं हो पा रही थी। एसएसपी ने सभी लंबित मामलों की विशेष समीक्षा कर ऐसे मुक...