गोरखपुर, अप्रैल 2 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ परिवहन विभाग ने स्कूली वाहनों की सुरक्षा को लेकर एक से 15 अप्रैल तक विशेष जांच अभियान शुरू कर दिया है। पहले दिन जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अधिकारियों ने स्कूलों में जाकर करीब 125 वाहनों की जांच की जिसमें 25 वाहनों की फिटनेस समाप्त पाई गई।जांच के दौरान जिन वाहनों में कमियां मिलीं, संबंधित स्कूल प्रबंधन को नोटिस जारी कर तत्काल फिटनेस कराने के निर्देश दिए गए। आरटीओ प्रवर्तन संजय झा ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि खराब या अनफिट वाहनों से बच्चों का परिवहन किसी भी स्थिति में न किया जाए। साथ ही प्राइवेट वाहनों से बच्चों को लाने-ले जाने पर भी रोक लगाई गई है। सभी विद्यालयों को अपने वाहनों का विवरण यूपी इंटीग्रेटेड स्कूल व्हीकल मैनेजमेंट पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए...