हरिद्वार, जुलाई 2 -- विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) यानी वीबी-जी राम-जी योजना का गुरुवार से जनपद हरिद्वार में शुभारंभ हो गया। ब्लॉक मुख्यालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों ने कहा कि नई व्यवस्था के तहत पात्र ग्रामीण परिवारों को अब 100 के स्थान पर 125 दिनों के रोजगार की वैधानिक गारंटी मिलेगी। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कोई भी पात्र श्रमिक एक भी दिन काम से वंचित न रहे। जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश ने कहा कि यह योजना ग्रामीण रोजगार, आजीविका सुरक्षा और गांवों के सतत विकास को नई मजबूती देगी। उन्होंने बताया कि योजना के प्रभावी संचालन के लिए सभी प्रशासनिक, वित्तीय और तकनीकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह भी पढ़ें- प्रत्येक परिवार को रोजगार उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता ब्लॉक विकास अधिकारी मानस मित...