गुमला, फरवरी 12 -- गुमला संवाददाता । हनी बी नेटवर्क द्वारा आयोजित 54वीं शोधयात्रा का समापन शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में हुआ। यह शोधयात्रा छह फरवरी से 12 फरवरी 2026 तक औरापाट (डूमरी) से बेन्दोरा (चैनपुर) तक लगभग 125 किमी की पदयात्रा के रूप में संपन्न हुई। इसमें देश के 12 राज्यों से आए 40 शोधयात्रियों ने भाग लिया और 25 गांवों में ग्राम सभाओं के माध्यम से ग्रामीणों से संवाद किया।हनी बी नेटवर्क पिछले 35 वर्षों से जमीनी नवाचारों और उत्कृष्ट पारंपरिक ज्ञान की खोज, संरक्षण और प्रसार के कार्य में लगा है। लगभग 25 वर्ष पूर्व सृष्टि, ज्ञान और स्वयंसेवकों के सहयोग से शोधयात्रा की परंपरा शुरू की गई थी। इस यात्रा का उद्देश्य जमीनी स्तर से सीखना, संकलित ज्ञान को साझा करना और रचनात्मक व्यक्तियों व समुदायों को उनके द्वार पर सम्मानित करना है।यात्रा के ...