125 आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों की भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ी, ब्रॉडशीट को मंजूरी
कन्नौज, जुलाई 24 -- कन्नौज, संवाददाता। जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों के 125 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया अब आगे बढ़ेगी। 25 जून को जारी विज्ञप्ति के बाद प्राप्त आवेदनों की जांच पूरी होने के पश्चात जिलाधिकारी ने ब्रॉडशीट जारी करने के प्रस्ताव को अनुमोदन दे दिया है। रिक्त पदों में 64 अनारक्षित, 32 अन्य पिछड़ा वर्ग और 29 अनुसूचित जाति के हैं। विकासखंड उमर्दा में सबसे अधिक 39 पद रिक्त हैं, जबकि जलालाबाद में 17, कन्नौज ग्रामीण में 16, छिबरामऊ में 13, सौरिख में 12, तालग्राम में 11, हसेरन में आठ, कन्नौज नगर में आठ और गुगरापुर में एक पद पर भर्ती होगी। जिला कार्यक्रम अधिकारी के अनुसार जिलाधिकारी ने भर्ती प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ शासन की निर्धारित चयन प्रक्रिया के अनुरूप पूरा कराने के निर्देश दिए हैं। आवेदन की अंतिम ति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.