गाजीपुर, मई 10 -- गाजीपुर। शासन के निर्देश पर रविवार को सीएचसी पीएचसी पर रविवार को आरोग्य मेला लगा। कड़ी धूप होने के कारण 12:00 बजे के बाद केंद्रों पर सन्नाटा पसर गया है। इसमें पेट और चर्म रोगियों की संख्या अधिक रही। सभी केंद्रों पर 1243 रोगियों का इलाज किया गया है। हर केंद्रों पर डिहाईड्रेशन, उल्टी, दस्त, एलर्जी सहित अन्य बीमारियों से ग्रसित मरीज इलाज कराने के लिए पहुंचे थे। केंद्र पर पहुंचे 53 लाभार्थियों के आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाए गए। एसीएमओ डा. मनोज कुमार सिंह ने बताया कि केंद्रों पर आयोजित आरोग्य मेला में सभी मरीजों के सेहत की जांच करते हुए दवाएं दी गयी। उन्होंने कहा कि मरीजों सहित तीमारदारों को धूप से बचाव के लिए भी सुझाव दिया गया है। बढ़ती तपिश में घूमने से हीटवेव के शिकार हो सकते है। कहा कि मरीजों के सेहत की नि:शुल्क जांच के सा...