कानपुर, फरवरी 17 -- कानपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाएं बुधवार से शुरू हो रही हैं। मंगलवार को इसकी तैयारियां बड़े स्तर पर चलती रहीं। पहले दिन हाईस्कूल में हिंदी, प्रारंभिक हिंदी विषय पहली पाली में और इंटरमीडिएट हिंदी सामान्य व हिंदी विषय की परीक्षा दूसरी पाली में होगी। इस अनिवार्य विषय की परीक्षा में 92444 छात्र-छात्राएं बैठ रहे हैं। परीक्षा को नौ जोन व 16 सेक्टरों में बांटा गया है। इनमें 09 जोनल और 16 सेक्टर मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी लगाई गई है। 124 सेंटरों पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट भी तैनात रहेंगे। एक सेंटर पर इसके अतिरिक्त एक केंद्राध्यक्ष और एक बाह्य केंद्राध्यक्ष होगा। सबसे बड़ा परीक्षा केंद्र बीएनएसडी इंटर कॉलेज है जहां पहली पाली में 911 और दूसरी पाली में 814 छात्र परीक्षा देंगे। परीक्षा की निगरा...