मैनपुरी, अप्रैल 22 -- मैनपुरी। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर बुधवार को कलक्ट्रेट स्थित सभागार में पांच जिलों के न्यायिक अधिकारियों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश रूपेश रंजन ने किया। इस दौरान क्लस्टर आधारित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में पीएलवी को प्रशिक्षित किया गया और उन्हें विस्तार से विभिन्न जानकारी प्रदान की गई। जनपद न्यायाधीश ने कहा कि पैरालीगल वॉलेंटियर्स न्याय प्रक्रिया का महत्वपूर्ण अंग हैं। समाज के जरूरतमंद लोगों को न्याय दिलाने के लिए उनकी बड़ी जिम्मेदारी है। इस संबंध में उन्हें एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। वे प्रशिक्षण से जुड़ी सभी जानकारी को समझें और उसे जनमानस तक पहुंचाएं। यह भी पढ़ें- जमीनी स्तर पर सक्रिय रहकर कमजोर वर्गों तक विधिक सहायता पहुंचाने पर जोर उन्होंने...