123 वाहनों का चालान, एक लाख का समन
भदोही, मई 10 -- भदोही, संवाददाता। जिले की पुलिस ने 18 लोगों को शांति भंग की आशंका में पाबंद किया। सभी पर मारपीट एवं शांति में खलल का आरोप था। उधर, यातायात पुलिस ने अभियान में नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की। 98 दो पहिया वाहनों तथा 25 चार पहिया समेत कुल 123 वाहनों का चालान किया। साथ ही एक लाख चालीस हजार रूपये का समन किया। कोइरौना पुलिस ने इटहरा से दो, औराई ने गिर्दबड़गांव से एक, ऊंज ने सोबरी से तीन, चकप्रेम गिरी से चार, सुरियावां ने तेजसिंहपुर से आठ लोगों के साथ ही कुल 18 लोगों को शांति भंग की आशंका में पाबंद किया। यह भी पढ़ें- तीन वारंटी धराए, 20 लोग किए गए पाबंद यह भी पढ़ें- यातायात उल्लंघन पर 118 पर कार्रवाई
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.