मथुरा, जून 8 -- मथुरा। जिले में अलग-अलग स्थानों से पुलिस टीम ने ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत रविवार रात चेकिंग के दौरान दो लोगों को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान इनके कब्जे 1224 ग्राम गांजा बरामद कर किया। पुलिस ने दोनों का एनडीपीएस एक्ट में चालान किया है। प्रभारी निरीक्षक जमुनापार विदेश त्यागी ने बताया कि रविवार रात करीब पौने 12 बजे ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत वरिष्ठ उप निरीक्षक नरेन्द्र सिंह, उप निरीक्षक रजत कुमार पुलिस टीम के साथ नशीला पदार्थ बेचने वालों की तलाश में क्षेत्र में भ्रमण पर थे। तभी सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने इन्द्रपुरी अंडरपास के समीप सर्विस रोड से चेकिंग के दौरान अतुल उर्फ जानी निवासी कुंआवाली गली, लक्ष्मीनगर,जमुनापार को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान इसके कब्जे से 424 ग्राम गांजा बरामद कर एनडीपीएस एक्ट में चालान किया। प्रभा...