धनबाद, मार्च 3 -- धनबाद। जिले में सोमवार को 122 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में आठवीं बोर्ड की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। कुल 32 हजार 91 छात्र-छात्राएं नामांकित थे। पहली पाली में हिन्दी, अंग्रेजी और अतिरिक्त विषय की परीक्षा आयोजित की गई। इसमें 31 हजार 470 परीक्षार्थी शामिल हुए। 621 छात्र अनुपस्थित थे। दूसरी पाली में गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान की परीक्षा हुई। इसमें 31 हजार 471 छात्र उपस्थित हुए। 620 छात्र अनुपस्थित थे। जिला प्रशासन की देखरेख में सभी केंद्रों पर कदाचारमुक्त एवं व्यवस्थित ढंग से परीक्षा का संचालन किया गया। कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...