एटा, मार्च 9 -- जिले की 121 ग्राम पंचायतों में बनाई गई लाइब्रेरी अब पुस्तकों की सज रहीं हैं। पंचायती राज विभाग की ओर से इन लाइब्रेरियों के लिए 1.50 लाख से अधिक पुस्तकें उपलब्ध कराई गई हैं। जिससे अब गांव के गरीब और मेधावी बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए शहर की महंगी लाइब्रेरियों की ओर नहीं जाना पड़ेगा। पंचायती राज विभाग ने जिले की चिन्हित 121 ग्राम पंचायतों के पंचायत सचिवालयों में डिजिटल लाइब्रेरी विकसित की है। इन लाइब्रेरियों में न केवल इंटरनेट और कंप्यूटर की सुविधा होगी, बल्कि विद्यार्थियों के पढ़ने के लिए भौतिक रूप से भी किताबों का भंडार भी उपलब्ध कराया जा रहा है। विभाग द्वारा भेजी गई पुस्तकों में एनसीईआरटी की किताबों के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी से जुड़ी सामग्री शामिल है। डिजिटल लाइब्रेरियों का सबसे बड़ा लाभ उन युवाओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.