भदोही, मार्च 31 -- भदोही, संवाददाता। जिले के गोपीगंज थाने की पुलिस ने चेकिंग में गांजा तस्कर गिरोह के दो सदस्यों को धर-दबोचा। उनके पास से मिली कार में तीन बोरी में 121 किलो 450 ग्राम गांजा बरामद किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने बताया कि ज्ञानपुर रेलवे स्टेशन स्थित खाली पड़ी जमीन के पास से पुलिस ने समरजीत यादव (महबूबपुर) और प्रदीप सरोज (जौनपुर) को हिरासत में लिया। उनके पास से 121 किलो 450 ग्राम गांजा और दो एंड्रायड मोबाइल बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उड़ीसा से गांजा को खरीदा गया था। वाराणसी के शुभम पांडेय, अजीत सिंह और शिवम गौतम को बेचने का इंतजाम कर रहे थे।पुलिस टीम में निरीक्षक अपराध अजय विक्रम यादव, कैलाश सिंह यादव, कुलदीप कुमार मिश्रा, उमेश सिंह, अगम कुमार, सुनील वर्मा, राम विलास, स्वाट/सर्विलांस के राजकुम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.