कटिहार, अप्रैल 12 -- कटिहार। शनिवार को समाहरणालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिला आपूर्ति पदाधिकारी सुशील कुमार ने स्पष्ट किया कि जिले में घरेलू एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं है और आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है। उन्होंने बताया कि जिले के तीनों अनुमंडलों में कुल 54 गैस एजेंसियों के पास 12039 घरेलू गैस सिलेंडर उपलब्ध हैं। वहीं 10 अप्रैल को 6111 बुकिंग के मुकाबले 5971 उपभोक्ताओं को सिलेंडर की आपूर्ति की गई। वर्तमान में एजेंसियों के पास 848 व्यवसायिक सिलेंडर भी मौजूद हैं। 11 अप्रैल को 10064 घरेलू सिलेंडरों की आपूर्ति की जा रही है, जिससे उपभोक्ताओं को आसानी से गैस मिल सकेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.