पूर्णिया, अक्टूबर 7 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। जलालगढ़ पुलिस ने सोमवार की रात नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 1200 लीटर कोडिनयुक्त कफ सिरप बरामद किया है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जबकि पूछताछ और अनुसंधान के क्रम में दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया। बरामद कफ सिरप एक बिना नंबर प्लेट वाले सफेद रंग के पिकअप वाहन से मिला। सदर एसडीपीओ-2 डॉ. गौरव कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर जलालगढ़ पुलिस ने सौतारी चौक के पास वाहनों की जांच शुरू की थी। इसी दौरान तेज गति से आ रहे बिना नंबर प्लेट के पिकअप वाहन को रोककर तलाशी ली गई। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: सहरसा: कफ सिरप के साथ कारोबारी गिरफ्तार वाहन से 100 एमएल की करीब 12 हजार बोतल, कुल 1200 लीटर कोडिनयुक्त कफ सिरप बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से अररिया जिले के...