लखीमपुरखीरी, जुलाई 31 -- धौरहरा तहसील क्षेत्र में कथित नकली कृषि दवा से किसान की तैयार केले की फसल बर्बाद होने का मामला सामने आया है। ग्राम महादेव निवासी किसान सर्वेश कुमार ने आरोप लगाया है कि कफारा स्थित एक खाद एवं पेस्टीसाइड विक्रेता से खरीदी गई। दवा के छिड़काव के बाद उसकी फल लगी केले की फसल के 1200 पौधे सूखकर नष्ट हो गए, जिससे उसे करीब 10 लाख रुपये का आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। कार्रवाई न होने से नाराज किसान ने जिलाधिकारी से शिकायत कर एफआईआर दर्ज कराने नुकसान का आकलन कराकर मुआवजा दिलाने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

किसान की शिकायत ग्राम पंचायत अमेठी के मजरा महादेव निवासी सर्वेश कुमार पुत्र ज्वाला प्रसाद ने डीएम को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उन्होंने करीब साढ़े पांच बीघा भूमि में 1650 केले के पौधे लगाए थे। जिनमें ...