बगहा, दिसम्बर 24 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय। नगर निगम की टीम द्वारा प्रॉपर्टी टैक्स नहीं भरने वाले बकायदारों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।1200 बड़े बकायेदार प्रतिष्ठानों की सूची तैयार की गई है। जिनके यहां नगर निगम प्रशासन बकाया नहीं भरने पर कार्रवाई करेगा। नगर आवास एवं विकास विभाग के निर्देश पर नगर निगम की ओर से विगत अक्टूबर माह से वन टाइम सेटलमेंट (ओटीएस) योजना लागू की गई है। इस योजना के अंतर्गत नगर क्षेत्र के सभी आवासीय एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के प्रॉपर्टी टैक्स का पूर्ण मूल्यांकन किया जा रहा है। नगर आयुक्त लक्ष्मण तिवारी ने बताया कि इस योजना के तहत बकाया प्रॉपर्टी टैक्स का एकमुश्त भुगतान करने पर करदाताओं को संपूर्ण ब्याज से छूट दी जाएगी। योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नगर निगम द्वारा गठित क्विक रिएक्शन टैक्स टीम नगर में भ्रमण...