पलामू, नवम्बर 21 -- 1200 ग्राम सांप का जहर के साथ तीन गिरफ्तार, सात हिरासत में मेदिनीनगर, संवाददाता। वन विभाग के वाइल्डलाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो और वन विभाग की टीम ने छापामारी में 1200 ग्राम सांप का जहर और ढाई किलो पैंगोलिन शल्क बरामद किया है। बाजार में इसकी कीमत लगभग 80 करोड़ रुपये है। सांप का जहर स्थानीय स्तर पर इकट्ठा किया गया और इसे इंटरनेशनल मार्केट में भेजने की तैयारी थी। टीम ने छापमारी के दौरान बिहार राज्य के औरंगाबाद जिले के देव निवासी 60 वर्षीय मो. सिराज, 36 वर्षीय उसका बेटा मो. मिराज और हरिहरगंज थाना क्षेत्र के कौआखोह निवासी राजू कुमार शौंडिक को गिरफ्तार किया है। सात अन्य हिरासत में है। वन विभाग को जानकारी मिली थी कि सांप का जहर स्थानीय स्तर पर इकट्ठा कर अंतर्राष्ट्रीय बाजार में बेचा जा रहा है। सूचना के आधार पर वाइल्ड लाइफ क्राइ...