1200 क्लबों में शामली क्राउन को मिले दो प्रतिष्ठित सम्मान
शामली, जून 6 -- शामली। लायंस क्लब शामली क्राउन ने एक साथ दो प्रतिष्ठित सम्मान अपने नाम किए हैं। क्लब को लायंस मल्टीपल 321 का सर्वाेत्तम क्लब सम्मान तथा सम्मान रसोई परियोजना के लिए सर्वाेत्तम सेवा परियोजना सम्मान प्रदान किया गया है। क्लब अध्यक्ष गौरव मित्तल एडवोकेट ने बताया कि यह सम्मान केवल क्लब का नहीं, बल्कि पूरे जनपद शामली का गौरव है। उन्होंने कहा कि सेवा कार्यों के प्रति समर्पण, सदस्यों की सक्रिय सहभागिता और समाज के सहयोग के कारण क्लब को यह ऐतिहासिक उपलब्धि प्राप्त हुई है। यह सम्मान भविष्य में और अधिक उत्कृष्ट सामाजिक कार्य करने की प्रेरणा देगा। उन्होने बताया कि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित होटल में आयोजित भव्य समारोह में क्लब को ये सम्मान प्रदान किए गए। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत देने के लिए शीतल छाया मार्ग का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.