नई दिल्ली, फरवरी 28 -- राजपाल यादव कुछ दिनों पहले चेक बाउंस मामले में जेल में बंद थे। कुछ दिन जेल में रहने के बाद राजपाल फिर 17 फरवरी को रिहा हो गए थे। जेल से बाहर आने के बाद शनिवार को राजपाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी और मीडिया से अपने दिल की बात की। इतना ही नहीं इस दौरान राजपाल ने बताया कि उनके पास फिलहाल 1,200 करोड़ रुपये का काम है। इसके अलावा भी राजपाल ने कई बड़े दावे किए हैं।क्या बोले राजपाल राजपाल ने कहा, 'अगर राजपाल के पास एक भी रुपया नहीं है उसकी जेब में, विश्वास करो अगले 10 साल में, इस देश में हमारे 36 गेस्ट होंगे, प्यार के लिए ना कि पोजिशन के लिए।' उन्होंने आगे कहा, 'अगर हम किसी भी डिस्ट्रिक्ट में जाएंगे, वहां कभी-कभी 15 गाड़ियां होती हैं, कभी 10 भी होती है गाड़ियां जिनमें मैं डीजल तक नहीं डालता। तो कम से कम राजपाल की देश में 7 हजा...