नई दिल्ली, अक्टूबर 27 -- लग्जरी कार बनाने वाली कंपनी रोल्स-रॉयस की मशहूर कार सिल्वर घोस्ट को 120 साल पूरे हो गए हैं। इस कार को पहली बार नवंबर 1906 में लंदन के ओलंपिया मोटर शो में दिखाया गया था। उस समय इसका नाम 40/50 H.P. था। बाद में यह सिल्वर घोस्ट के नाम से मशहूर हुई। कंपनी का कहना है कि इस कार ने रोल्स-रॉयस को आरामदायक, भरोसेमंद और शानदार कार बनाने वाली कंपनी के तौर पर पहचान दिलाई। इसकी कामयाबी के पीछे इंजीनियर हेनरी रॉयस और कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर क्लॉड जॉनसन की बड़ी भूमिका थी। आइए जानते हैं इस खास कार की कहानी।1907 में पड़ा था सिल्वर घोस्ट नाम इस कार को सिल्वर घोस्ट नाम 1907 में मिला था। क्लॉड जॉनसन ने 40/50 H.P. की 12वीं कार को एल्युमिनियम रंग में पेंट करवाया था। इसमें चांदी की परत चढ़ी फिटिंग भी लगाई गई थीं। इस कार का चेसिस नंबर...