बगहा, अगस्त 29 -- सिकटा। कंगली व गोपालपुर पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई में 120 लीटर चुलाई शराब जब्त किया है।कंगली थानाध्यक्ष उमेश कुमार ने बताया कि त्रिवेणी नहर के धुतहां नदी पुल के रास्ते शराब तस्करी की सूचना पर नाकेबंदी की गई। हालांकि तीन धंधेबाज बोरा फेंककर फरार हो गए। इसमें 120 लीटर नेपाली देशी चुलाई शराब जब्त की गई है। अज्ञात के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। उधर,गोपालपुर थानाध्यक्ष अंकित कुमार ने बताया कि बैशखवा निवासी मुकेश पटेल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पिछले महीने उसके घर से तीन लीटर देशी चुलाई शराब जब्त की गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...