बगहा, अप्रैल 4 -- वाल्मीकिनगर, एप्र। नौरंगिया पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक वैगनआर कार में लदे 120 लीटर बीयर के साथ एक शराब धंधेबाज को गुरुवार की देर शाम गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। नौरंगिया थानाध्यक्ष राज रौशन ने बताया कि संध्या गश्ति पर ए एस आई धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में निकले टीम को गुप्त सूचना मिली कि उत्तर प्रदेश के सोहगी बरवा की ओर से शराब की बड़ी खेप आने वाली है।सूचना को गंभीरता से लेते हुए उक्त स्थल पर पहुंचने पर सोहगिबरवा की ओर से आ रही एक कार को रोका गया। तलाशी के दौरान कार के डिक्की में रखे 120 लीटर बीयर को जब्त किया गया। साथ ही कार के साथ चालक जिसकी पहचान श्रीकांत कुमार साह बेलदारी थाना मुफ़सिल जिला बेतिया निवासी के रूप में हुई है को गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तार व्यक्ति को न्यायिक हिरासत मे...