मधुबनी, मार्च 20 -- मधुबनी,विधि संवाददाता। एलपीजी गैस की कालाबाजारी एवं जमाखोरी के खिलाफ पुलिस ने शुक्रवार को व्यापक छापेमारी अभियान चलाया। जिले के सभी 40 थाना क्षेत्रों में एक साथ 120 ठिकानों पर पुलिस ने रेड की। डीएम आनंद शर्मा एवं एसपी योगेंद्र कुमार मोनिटरिंग कर रहे थे। छापेमारी अभियान में डीएसपी, इंस्पेक्टर एवं थानाध्यक्ष भी शामिल थे। एसपी ने बताया कि गैस की कालाबाजारी एवं अवैध जमाखोरी के विरुद्ध जिले के सभी थाना क्षेत्रों में एक साथ कार्रवाई की गई। छापेमारी के दौरान कई गोदाम, दुकान एवं गैस विक्रेताओं के घरों में छापेमारी कि गई। इस दौरान एलपीजी गैस सिलेंडरों का अवैध भंडारण एवं बिना लाइसेंस के बिक्री करने का मामला सामने आया। दोषी लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर गैस सिलेंडर को जब्त करने की कार्रवाई जारी है। समाचार प्रेषण तक एफआईआर दर...