हापुड़, मई 18 -- 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। सोमवार को जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ.शैलेन्द्र कुमार गुप्ता एवं क्षेत्रीय आयुर्वेदिक, यूनानी चिकित्साधिकारी डॉ.अशोक कुमार राना के दिशा निर्देशन में योग प्रशिक्षक मनीष शर्मा द्वारा केशव मारवाड़ गर्ल्स डिग्री कॉलेज पिलखुवा हापुड़ में योग शिविर लगाया। योग प्रशिक्षक मनीष शर्मा ने बताया कि इस बार 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां जोरों पर हैं। योग दिवस को लेकर युवाओं में उत्साह है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व योगासन प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता, श्लोगन प्रतियोगित रंगोली प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता कराई जाएंगी। 120 छात्राओं एवं स्टाफ को योग प्रोटोकॉल का अभ्यास कराया। प्रिंसिपल डॉ निशा गर्ग ने सभी को नियमित योग करने के लिए प्रेरित किया। यह भ...