120 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक गिरफ्तार
किशनगंज, मई 25 -- ठाकुरगंज। निज संवाददाता गलगलिया थाना पुलिस एवं एसएसबी की संयुक्त टीम ने सोमवार की सुबह कार्रवाई करते हुए 120 ग्राम संदिग्ध ब्राउन शुगर के साथ एक संदिग्ध तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के पास से भारतीय एवं नेपाली मुद्रा समेत एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया। मामले में गलगलिया थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह गलगलिया थाना अध्यक्ष राकेश कुमार को गुप्त सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के दरभंगिया टोला निवासी पप्पू सहनी के घर में अवैध मादक पदार्थ रखा गया है। सूचना के सत्यापन एवं छापेमारी के लिए पुलिस और 41वीं वाहिनी एसएसबी रानीडांगा की संयुक्त टीम गठित की गई。 यह भी पढ़ें- 120 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 70 हजार रुपये व मो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.