गाजीपुर, मई 2 -- गाजीपुर, संवाददाता। जिला पंचायत राज अधिकारी रमेश चन्द्र उपाध्याय ने बताया कि जिले की ग्राम पंचायतों में प्रशासनिक कार्यो को संचालित करने के लिए पंचायत सहायक के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो रही है। शासन के निर्देश पर जिले के 120 ग्राम पंचायतों में रिक्त पंचायत सहायक पदों पर तैनाती की जायेगी। डीपीआरओ ने बताया कि जिन ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायक के पद रिक्त हैं वहां पर पारदर्शी तरीके से नियुक्ति होगी। इसके तहत चार मई तक ग्राम पंचायत कार्यालय, विकास खण्ड कार्यालय व जिला पंचायत कार्यालय में सूचना चस्पा की जाएगी। साथ ही ग्राम पंचायतों में मुनादी भी कराई जाएगी। यह भी पढ़ें- 120 ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायक की होगी नियुक्ति इसके बाद 20 मई तक जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय, विकास खण्ड कार्यालय व ग्राम पंचायत कार्य...