नई दिल्ली, अप्रैल 15 -- फॉक्सवैगन इंडिया की मार्च 2026 सेल्स का ब्रेकअप सामने आ गया है। कंपनी ने पिछले महीने कुल 3,082 यूनिट बेचीं। जबकि, फरवरी में उसने 2,639 यूनिट बेची थीं। यानी कंपनी को मंथली बेसिस पर शानदार ग्रोथ मिली। कंपनी के लिए वर्टूस सेडान सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। जबकि, उसकी सेल्स लिस्ट में सबसे नीचे गोल्फ GTI रही। पिछले महीने इसे सिर्फ 3 ग्राहक ही मिले। हालांकि, फरवरी में इसकी सिर्फ 1 यूनिट बिकी थी। फॉक्सवैगन गोल्फ GTI को मूनस्टोन ग्रे कलर दिया गया है। इस कार में कुल चार कलर ऑप्शन मिलते हैं। जिसमें ओरिक्स व्हाइट, किंग्स रेड मेटैलिक और ग्रेनेडिला ब्लैक मेटैलिक शामिल हैं। वोक्सवैगन गोल्फ GTI एक सिंगल फुल-लोडेड वर्जन में उपलब्ध है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 53 लाख रुपए है।वोक्सवैगन गोल्फ के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस वोक्सवैगन गोल्फ...