12.69 करोड़ की लागत से बनेंगे नौ पंचायत उत्सव भवन
आजमगढ़, मई 13 -- आजमगढ़, संवाददाता। शहरों की तर्ज पर अब ग्राम पंचायतों में भी पंचायत उत्सव भवन बनाए जाएंगे। शासन ने जिले में नौ पंचायत उत्सव भवनों के निर्माण के लिए 12.69 करोड़ की धनराशि आवंटित की है। नौ विधानसभा क्षेत्रों में एक-एक पंचायत उत्सव भवन बनेंगे। प्रत्येक के निर्माण पर 1.41 करोड़ रुपये खर्च होंगे। शहरों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में मैरिज हॉल, लॉन की बढ़ती डिमांड और चलन को देखते हुए शासन ने ग्राम पंचायतों में भी गरीब तबके के लोगों के लिए पंचायत उत्सव भवन बनाने के निर्देश दिए हैं। इन पंचायत भवनों में गरीबों के बच्चों के शादी-विवाह समेत अन्य मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। शासन ने प्रथम फेज में जिले के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के एक-एक गांव में उत्सव भवन बनाने का आदेश दिया है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में एक भवन के लिए गांव के चयन के साथ भू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.