सिद्धार्थ, अगस्त 9 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम 10 अगस्त को मनाया जाएगा। इस दिन जिले में एक से लेकर 19 वर्ष तक के 12.42 लाख बच्चों को पेट में कीड़े मारने की दवा खिलाई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने दवा खिलाने की तैयारी को पूरी करते हुए ब्लॉकों को जिम्मेदारी सौंप दी है। बच्चों को यह दवा विद्यालयों व आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से खिलाई जाएगी। दरअसल, स्वास्थ्य विभाग वर्ष में दो बार किशोरों व बच्चों को पेट में कीड़े मारने की दवा खिलाता है। यह दवा छह-छह माह के अंतराल पर 10 फरवरी व 10 अगस्त को खिलाया जाता है। इस बार 10 अगस्त को खिलाई जाने वाली दवा को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली है। विभाग ने ब्लॉकों को प्रचार सामग्री (आईईसी) व दवा उपलब्ध करा दिया है. यह भी पढ़ें- 16 लाख बच्चों को दी जाएगी क...