रामपुर, मार्च 18 -- रामपुर। पंचायत चुनावों की सरगर्मी के बीच जिले की पंचायतों के लिए बजट आवंटित हुआ है। 15वें वित्त आयोग की सिफारिशों के तहत अनटाइड ग्रांट की दूसरी किस्त जारी कर दी गई है। इसी के तहत जिले को 12.34 करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं। चुनावी माहौल में इस फंड को ग्रामीण विकास से जोड़कर देखा जा रहा है। इससे गांव के अधूरे कार्य जल्द पूरे होंगे। बजट से ग्राम प्रधानों की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं। जिले में 680 ग्राम पंचायतें हैं। यहां पंचायती राज विभाग हर माह कार्ययोजना तैयार करके कार्य करवा रहा है। इसके लिए केंद्र और राज्य सरकार से अलग-अलग मद में बजट जारी किया जा रहा है। इसी क्रम में 15वां वित्त अनटाइड ग्रांट में बजट प्राप्त हुआ है। इसमें जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत और ग्राम पंचायतों को अलग-अलग मद के हिसाब से रुपये आवंटित किए गए हैं। शा...