नई दिल्ली, जून 13 -- हुंडई मोटर इंडिया जल्द ही भारतीय बाजार में अपनी न्यू जेन i20 प्रीमियम हैचबैक लॉन्च करने वाली है। कंपनी इसका टीजर भी जारी कर चुकी है। हालांकि, अब इसके ग्लोबल डेब्यू से कुछ दिन पहले ही ऑफिशियल फोटो लीक हो गए हैं। जिनसे इस हैचबैक का प्रोडक्शन मॉडल सामने आया है। इन तस्वीरों में इसके नए डिजाइन वाले बाहरी हिस्से, पूरी तरह से बदले हुए इंटीरियर और कई नए फीचर्स की डिटेल दिखती है जो इस अपडेटेड हैचबैक में मिलेंगे। न्यू जेन i20 का एक्सटीरियरi20 का नया वर्जन स्टाइलिंग के मामले में अपने पुराने मॉडल से काफी अलग है। सामने की तरफ, हैचबैक में ज्यादा शार्प और फ्यूचरिस्टिक डिजाइन दिया गया है, जिसमें LED प्रोजेक्टर हेडलैम्प्स के साथ जुड़ी पूरी चौड़ाई वाली लाइट बार खास है। हेडलैम्प्स में खास Y-शेप की लाइटिंग सिग्नेचर है। हुंडई ने अभी डाइमे...