नई दिल्ली, जुलाई 3 -- टाटा मोटर्स ने जुलाई के लिए अपनी कारों पर मिलने वाले डिस्काउंट का एलान कर दिया है। कंपनी इस महीने कर्व कूप SUV पर भी शानदार डिस्काउंट दे रही है। इसे खरीदने पर ग्राहकों को 1.20 लाख रुपए तक के बेनिफिट मिलेंगे। कर्व के सभी वैरिएंट पर 30,000 रुपए तक का कैश डिस्काउंट, 40,000 रुपए का एक्सचेंज बोनस और 50,000 रुपए के लॉयल्टी ऑफर मिलेंगे। इस कूप SUV की एक्स-शोरूम कीमतें 9.76 लाख रुपए से 18.96 लाख रुपए तक हैं।टाटा कर्व के फीचर्स, इंजन और स्पेसिफिकेशंस कर्व चार ट्रिम स्मार्ट, प्योर, क्रिएटिव और अचीव्ड में उपलब्ध है। खास बात ये है कि टाटा कर्व कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में 11वां व्हीकल है। कर्व कंपनी के नए एटलस प्लेटफॉर्म पर तैयार की गई है। टाटा कर्व खुद को कर्व ईवी से अलग करती है। कर्व को इंजन में कूल एयर पास करने के लिए वेंट के सा...