लखीमपुरखीरी, सितम्बर 20 -- मनरेगा में सक्रिय जॉबकार्ड धारकों के डिजिटल सत्यापन के लिए शासन ने आधार सीड कराने के बाद ई-केवाईसी शुरू कराई। करीब छह महीने से यह काम चल रहा है। अब भी 12387 श्रमिक ऐसे हैं जिन्होंने ई-केवाईसी नहीं कराई है। यह मजदूर ढूंढे नहीं मिल रहे हैं। जिले में 95.43 प्रतिशत ई-केवाईसी का काम हो गया है बाकी श्रमिकों का अभी इंतजार है। विभाग का मानना है कि ई-केवाईसी न कराने वाले श्रमिकों का नाम डिलीट किया जाएगा। मनरेगा जॉबकार्ड धारक श्रमिकों का सत्यापन करने के लिए करीब छह महीना पहले ई-केवाईसी कराने का निर्देश दिया गया। आधार से श्रमिकों की ई-केवाईसी कराने का काम सभी ब्लाकों में शुरू किया गया। जिले में एक्टिस जॉबकार्ड धारक 276215 में से 263828 की ई-केवाईसी का काम पूरा हो चुका है जबकि 12387 श्रमिकों ने अब तक ई-केवाईसी नहीं कराई है।...