फतेहपुर, जनवरी 23 -- पीएमश्री विद्यालयों की सुरक्षा बढ़ाने की कवायद में 12 हजार का मानदेय और जवानों की कमीं का अड़ंगा लगा है। दूसरी जगहों पर 15 हजार तनख्वाह पा रहे है। पीआरडी जवानों की कमियों के कारण डयूटी लगाने से इंकार किया जा चुका है। इसमें मानदेय कम होने की भी बात सामने आ रही है। जिले में बेसिक शिक्षा विभाग के 20 पीएम श्री विद्यालयों की सुरक्षा पीआरडी जवानों के हाथ सौंपा जाना है। शासन ने विद्यालयों की सुरक्षा के लिए कदम उठाया है। दो-दो जवानों की तैनाती से आने जाने वालों की निगरानी और अराजको पर सख्ती करना था। जिसके लिए प्रत्येक जवान को 12 हजार प्रतिमाह अनुमन्य है। कोतवाली, थाने, बैंक, गल्ला मंडियों समेत अन्य स्थानों में तैनात जवानों को 15 हजार का मानदेय मिलता है। वर्तमान में करीब 380 जवान मौजूद है, जिनकी कमियों के कारण पीएमश्री विद्याल...