पटना, अप्रैल 23 -- जनसुराज पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विवेक कुमार ने कहा है कि राज्य सरकार रिजर्व बैंक से एक बार फिर लगभग 12 हजार करोड़ कर्ज लेने की तैयारी में है। जबकि पहले ही सरकार के ऊपर 3.70 लाख करोड़ का कर्ज है। वे गुरुवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से बात कर रहे थे। पार्टी के वरिष्ठ नेता कैप्टन राजीव ने कहा कि पैसे की कमी का मतलब है सरकारी कर्मचारियों को वेतन नहीं, विकास नहीं, रोजगार सृजन नहीं, जिससे अपराध और अराजकता बढ़ रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...