मधुबनी, मार्च 11 -- मधुबनी, निज संवाददाता। राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद् के जारी निर्देश के अनुसार जिले के सभी सरकारी एवं सरकारी सहायता प्राप्त प्रारंभिक विद्यालयों में कक्षा 1 एवं कक्षा 8 के छात्र-छात्राओं की वार्षिक परीक्षा 12 से 18 मार्च 2026 तक आयोजित होगी। परीक्षा प्रतिदिन पूर्वाह्न 10:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक होगी। प्रश्न पत्र ई-शिक्षाकोष या टैब के माध्यम से परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पूर्व उपलब्ध कराया जाएगा। डीईओ अक्षय कुमार पांडेय ने बताया कि इस संबंध में संयुक्त निदेशक (प्रशासन) सुषमा कुमारी ने निर्देश जारी किया है। निर्देश दिया गया है कि जिन विद्यालयों में कक्षाएं दो पालियों में संचालित होती हैं, वहां भी कक्षा 1 से 8 तक की परीक्षा निर्धारित समय सारणी के अनुसार ही कराई जाए। साथ ही परीक्षा अवधि के दौरान सुबह की पाल...