12 से होगा एआई मंथन, देशभर के विश्वविद्यालय होंगे सम्मिलित
कानपुर, अगस्त 31 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) में 12 और 13 सितंबर को दो दिवसीय सम्मेलन 'एआई मंथन 2.0' का आयोजन किया जा रहा है। इसकी तैयारियों को अंतिम रूप देने के साथ उसकी समीक्षा सोमवार को हुई। विवि के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने बैठक की सभी समितियों को समयबद्ध तरीके से व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए। दो दिवसीय सम्मेलन की अध्यक्षता प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल करेंगी।विवि के सेंटर फॉर एकेडमिक में हुई समीक्षा बैठक में कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने विभिन्न आयोजन समितियों के समन्वयकों से तैयारियों की जानकारी ली और बेहतर समन्वय के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने पर जोर दिया। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार सम्मेलन में प्रदेश के सभी राज्य, कृषि, तकनीकी और चिकित्सा विश्वव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.