कानपुर, जुलाई 5 -- कानपुर। शोतोकान स्कूल कराटे डू एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ओर से मार्शल आर्ट्स प्रतियोगिता 12 जुलाई को नेहरू नगर ​स्थित ब्लाइंड स्कूल में आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता को कराटे इंडिया ऑर्गेनाइजेशन की मान्यता प्राप्त है, जिसमें पंजाब, मध्य प्रदेश, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा समेत 10 राज्यों के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का पंजीकरण पांच जुलाई से कल्याणपुर स्थित आवास विकास हेड ऑफिस में शुरू हो गए हैं। इस बार प्रतियोगिता का सबसे आकर्षक आयोजन मिक्स टीम इवेंट रहेगा, जिसमें तीन लड़के और दो लड़कियों की संयुक्त टीम हिस्सा लेंगी। आयोजकों के अनुसार, इसका उद्देश्य महिला सशक्तिकरण के साथ खिलाड़ियों में टीम भावना को बढ़ावा देना है। प्रतियोगिता से जुड़ी अधिक जानकारी एसोसिएशन के महासचिव विजय कुमार स...