बक्सर, मार्च 6 -- युवा के लिए ----- दो पाली 19 से 24 मार्च तक संकुल स्तर पर कॉपियों का मूल्यांकन शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त माहौल में होगी वार्षिक परीक्षा फोटो संख्या- 15, कैप्सन- शुक्रवार को मध्य विद्यालय पुराना भोजपुर में परीक्षा की तैयारी करते बच्चे। डुमरांव, संवाद सूत्र। सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त प्रारंभिक विद्यालयों में नामांकित कक्षा एक से आठ के छात्र-छात्राओं के लिए 12 से 19 मार्च तक वार्षिक परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। वार्षिक मूल्यांकन परीक्षा के सफल संचालन को लेकर राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद द्वारा परीक्षा के संचालन को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश जारी किया गया है। जारी निर्देश के अनुसार कक्षा एक से आठ में नामांकित सभी छात्र-छात्राओं के लिए वार्षिक मूल्यांकन परीक्षा को लेकर 10 मार्च तक प्रश्नपत्र सह उत्तर पुस्तिकाओं को...