12 सेंटीमीटर ने छीन लिया अन्नू रानी से एशियन गेम्स का टिकट
मेरठ, सितम्बर 13 -- मेरठ की स्टार महिला जैवलिन थ्रोअर अन्नू रानी के लिए एशियन गेम्स 2026 का सफर बेहद करीबी अंतर से थम गया। नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित इंडियन एथलेटिक्स सीरीज फाइनल में अन्नू रानी ने 57.50 मीटर का थ्रो किया, लेकिन भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) की ओर से निर्धारित 57.62 मीटर के क्वालिफिकेशन मार्क को हासिल नहीं कर सकीं। महज 12 सेंटीमीटर का अंतर उनकी एशियन गेम्स की दावेदारी पर भारी पड़ गया। अन्नू रानी जैसी अनुभवी और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व कर चुकी खिलाड़ी के लिए यह नतीजा निराशाजनक रहा। उन्होंने फाइनल में अपना पूरा जोर लगाया, लेकिन उनका सर्वश्रेष्ठ थ्रो निर्धारित मानक से थोड़ा कम रह गया। क्वालिफिकेशन मार्क हासिल नहीं होने के कारण उन्हें आगामी एशियन गेम्स के लिए भारतीय एथलेटिक्स टीम से बाहर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.