जमशेदपुर, सितम्बर 11 -- जमशेदपुर । भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी पूर्वी सिंहभूम की ओर से 12 से 14 सितंबर तक नेत्र शिविर आयोजित किया जाएगा। 12 सितंबर को बागबेड़ा थाना चौक स्थित राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में रोगियों की जांच की जाएगी। इसमें से मोतियाबिंद के लिए चयनित रोगियों का 13 सितंबर को मुफ्त में ऑपरेशन किया जाएगा। रेड क्रॉस सोसाइटी के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने बताया कि कहीं के भी रोगी जाकर शिविर में अपनी जांच करा सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...