मेरठ, सितम्बर 5 -- मेरठ। चौ.चरण सिंह विवि कैंपस और संबद्ध कॉलेजों में एमएड प्रवेश परीक्षा में आवेदन करने वाले छात्र 12 सितंबर तक अपनी बीएड अंतिम वर्ष की मार्कशीट एवं अन्य प्रमाण पत्र अपलोड कर सकते हैं। परीक्षा में शामिल अनेक छात्र रिजल्ट जारी नहीं होने से अपनी बीएड मार्कशीट अपलोड नहीं कर सके थे। विवि ने अब ऐसे छात्रों के लिए 12 सितंबर तक पोर्टल खोल दिया है। छात्र अपनी लॉगइन आईडी से बीएड का रिजल्ट अपडेट करते हुए मार्कशीट अपलोड कर सकते हैं। यदि छात्रों के मार्कशीट के अलावा भी अन्य प्रमाण पत्र छूट गए थे तो वे भी इसी अवधि में अपलोड किए जा सकते हैं। विवि के अनुसार यदि छात्र कंप्यूटर जनित मार्कशीट अपलोड करते हैं तो उन्हें प्रवेश के वक्त मूल मार्कशीट प्रस्तुत करनी होगी। ऐसा नहीं करने पर छात्र को प्रवेश नहीं मिलेगा। निर्धारित तिथि तक मार्कशीट एवं...