लखनऊ, सितम्बर 2 -- मुख्य सचिव एसपी गोयल ने 12 सितंबर को सभी जिलों में लगने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में तैयारियां पूरी रखने के निर्देश जिला अधिकारियों और मंडलायुक्तों को दिए हैं। उन्होंने बुधवार को सभी मंडलायुक्तों और जिला अधिकारियों से इस संबंध में समीक्षा बैठक की। मुख्य सचिव ने कहा कि सभी संबंधित विभाग अधिकतम संख्या में प्री-लिटिगेशन मामलों की पहचान कर उनके त्वरित निपटारे के लिए कार्रवाई करें। यह भी पढ़ें- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पहल, विद्युत वादों के निस्तारण पर जोरजिलों के लिए निर्देश मुख्य सचिव ने हापुड़, मऊ, हाथरस, गोरखपुर, बलिया, बस्ती, फतेहपुर, बाराबंकी एवं औरैया सहित 9 जिलों से पंचायत उत्सव भवन की डीपीआर तत्काल विभाग को प्रेषित करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव एसपी गोलय ने सभी मंडलायुक्तों और जिला अधिकारियों को आदेश ...