12 सितंबर को लखनऊ चलने का आह्वान किया
प्रयागराज, सितम्बर 8 -- उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद की जिला इकाई की बैठक लाला मनमोहन दास इंटर कॉलेज, झूंसी में जिला अध्यक्ष डॉ. पीपी सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कोषाध्यक्ष भानु प्रकाश मौर्य ने आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया। परिषद ने 12 सितंबर को लखनऊ के गांधी सभागार में होने वाले प्रादेशिक सम्मेलन में अधिक से अधिक प्रधानाचार्यों की सहभागिता सुनिश्चित करने की रणनीति बनाई। तदर्थ प्रधानाचार्यों के विनियमितीकरण का प्रस्ताव प्रादेशिक नेतृत्व को भेजने और सम्मेलन में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाने पर सहमति बनी। संचालन अरुण कुमार त्रिपाठी ने किया। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: परिषद का 12 को लखनऊ चलने का आह्वान यह भी पढ़ें- प्रधानाचार्य परिषद ने किया शिक्षकों का सम्मान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.