खगडि़या, अगस्त 26 -- खगड़िया । विधि संवाददाता राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के उद्देश्य से विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव चंदन कुमार ने मंगलवार को जिला विधिज्ञ संघ खगड़िया के अधिवक्तागण के साथ एक बैठक आहूत की गई। बैठक में विधिज्ञ संघ के महासचिव नागेश्वर प्रसाद गुप्ता एवं अन्य अधिवक्तागण शामिल हुए। जिसमें आगामी 12 सितंबर को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए कई बिंदुओं पर विमर्श किया गया। इस बाबत अधिवक्तागण से अनुरोध किया गया कि वे अपने-अपने स्तर से पक्षकारों प्रेरित करें कि लोक अदालत के माध्यम से अपने मामले का नि:शुल्क निष्पादन कराएं। सचिव द्वारा यह भी बताया गया कि मध्यस्थता एवं सुलह परियोजना समिति, सर्वोच्च न्यायालय नई दिल्ली द्वारा मिलकर 90 दिनों का मेडिएशन"फॉर द नेशन कैंपेन 3.0 जारी किया गया है। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय लोक...