सीतामढ़ी, अप्रैल 19 -- सीतामढ़ी। नगर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बम विस्फोट के सनसनीखेज मामले में पिछले 12 वर्षों से फरार चल रहे एक आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित की पहचान क्षेत्र के मुरलियाचक निवासी मोहम्मद दुलारे उर्फ शशि यादव के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष धनंजय चौधरी ने बताया कि वर्ष 2013 में हुए बम विस्फोट मामले में उसे नामजद किया गया था। घटना के बाद से ही वह लगातार पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था और ठिकाना बदलता था। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपित चुपके से घर आया है। इस पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई कर छापेमारी की गिरफ्तार कर लिया। यह भी पढ़ें- डकैती कांड का वांछित अभियुक्त मोहर्रम नट गिरफ्तार रविवार को कड़ी सुरक्षा के बीच आरोपित को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

हिंदी...