12 साल से फरार गैर-जमानती वारंटी गिरफ्तार
बलरामपुर, जून 30 -- बलरामपुर। जरवा कोतवाली की पुलिस ने 12 वर्षों से फरार गैर-जमानती वारंटी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ वर्ष 2014 में अपहरण से जुड़े मुकदमे में गैर-जमानती वारंट जारी था। न्यायालय ने उसके विरुद्ध उद्घोषणा की कार्रवाई भी कर रखी थी। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर अभय प्रताप मल्ल के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। थानाध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने प्रभावी सुरागरसी व लगातार प्रयास के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान चंदर पुत्र द्वारिका, निवासी ग्राम रामपुर त्रिलोकपुर कोतवाली जरवा के रूप में हुई है। उसके खिलाफ कोतवाली जरवा में वर्ष 2014 में धारा 363 एवं 366 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज था। यह भी पढ़ें- 12 साल से फरार गैर-जमानती आरोपी गिरफ्तार आरोपी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.